logo

आष्टा नगर के श्री चित्रगुप्त मंदिर में भाई दूज यम दितिया के पर्व पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष पूजा अर्चना कायस्थ समाज द्वारा की गई

आष्टा नगर के श्री चित्रगुप्त मंदिर में भाई दूज यम दितिया के पर्व पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष पूजा अर्चना कायस्थ समाज द्वारा की गई जिसमें भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा पाठ हवन लेख रचना आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए दूज पर्व की इस विशेष पूजा के यजमान आष्टा नगर पालिका मुख्य अधिकारी राजेश सक्सेना थे समाज के वरिष्ठ गणेश कुमार माथुर सुनील सक्सैना प्रकाश माथुर दिनेश माथुर योगेश श्रीवास्तव देवेश भटनागर सोहन श्रीवास्तव मनोहर लाल श्रीवास्तव डॉ संजय हजेला आष्टा चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष नरेश माथुर देवेंद्र माथुर अरुण माथुर प्रदीप माथुर नरेंद्र माथुर हेमेंद्र माथुर आदि कायस्थ बंधु उपस्थित थे मंदिर के मुख्य पुजारी कन्हैया लाल जी द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना करवाई गई पूजन उपरांत महा आरती एवं प्रसाद वितरण संपन्न हुआ मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना द्वारा सभी को दूज पर्व एवं होली का पर्व की शुभकामनाएं दी एवं सभी चित्रांश बंधुओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी एवं होलिका पर्व मनायाइस अवसर पर नगर पालिका के मुख्य अधिकारी राजेश सक्सेना द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की नवीन प्रतिमा स्थापित किए जाने संबंधी घोषणा की गई घोषणा का सभी समाज जनों ने स्वागत किया

5
1302 views